{"_id":"6516a597db3e5f791407cce7","slug":"moradabad-cheating-of-rs-80-thousand-from-accused-family-by-posing-as-police-one-arrested-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: थाने से आरोपी को छुड़ाने के लिए बन गए पुलिस, आरोपी के परिवार से वसूले 80 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: थाने से आरोपी को छुड़ाने के लिए बन गए पुलिस, आरोपी के परिवार से वसूले 80 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 29 Sep 2023 03:53 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 03:53 PM IST
सार
पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। इस बीच दो लोगों ने उसके परिजनों से पुलिस बनकर उसे छुड़ाने के लिए 80 हजार रुपये वसूल कर लिए थे। जब आरोपी को जेल भेजा गया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मुरादाबाद का भोजपुर थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
भोजपुर थाने से चोरी के आरोपी को छुड़ाने के नाम पर उसके परिवार से दो युवकों ने 80 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजवा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने 80 हजार रुपये वसूलने वाले दोनों युवकों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर आगा निवासी अलीहसन उर्फ भूरा की तहरीर पर पुलिस ने भगतपुर के कोटा नगला गांव निवासी कासिम और भोजपुर के पीपलसाना निवासी मोहम्मद मोहसिन उर्फ मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें उसने बताया कि उसके भाई राजा बाबू को पुलिस चोरी के शक में पूछताछ के लिए थाने ले गई थी।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद मोहसिन और शकील ने उसे कॉल कर बताया कि हमने तुम्हारे भाई को थाने से छुड़वा दिया है। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि यदि 80 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
अली हसन का कहना है कि पुलिस डर दिखाकर 21 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे आरोपी मोहम्मद मोहसिन उर्फ मुन्ना उसके घर आया और 80 हजार रुपये लेकर चला गया लेकिन बुधवार को भोजपुर पुलिस ने आरोपी राजा बाबू को चोरी के मामले में जेल भेज दिया।
अली हसन और उसके परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की कि वह तो 80 हजार रुपये दे चुके हैं। फिर उसके राज बाबू को जेल क्यों भेजा गया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम और मोहम्मद मोहसिन उर्फ मुन्ना के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
एक आरोपी मोहम्मद मोहसिन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।