{"_id":"65092f7f4937e6a8f20e4bfa","slug":"moradabad-case-against-five-people-including-doctor-railway-hospital-accused-demanding-rs-50-lakh-dowry-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रेलवे अस्पताल के डॉक्टर समेत पांच के खिलाफ केस, दहेज में 50 लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रेलवे अस्पताल के डॉक्टर समेत पांच के खिलाफ केस, दहेज में 50 लाख रुपये मांगने का आरोप
Tue, 19 Sep 2023 10:51 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:51 AM IST
सार
चिकित्सक की पत्नी ने तहरीर देते हुए कहा है कि उसे दहेज न लाने के कारण घर से निकाल दिया गया। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए व वीडियो बनाकर ब्लेकमेल भी किया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने नशा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
अब आरोपी और उसके परिवार के लोग दहेज में पचास लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दर्ज केस में कहा है कि उसकी मुलाकात बुलंदशहर के जहांगीराबाद नई बस्ती निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार से हुई थी। डॉ. वीरेंद्र ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
तब आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी ने 25 जनवरी 2022 को शादी कर 27 जनवरी को विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया था। घर ले जाकर आरोपी पति और उसके माता-पिता व भाई ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीड़िता से दहेज में 50 लाख रुपये की मांग की गई। महिला ने विरोध किया तो पति डॉ. वीरेंद्र, सास हरनंदी, ससुर विजयपाल और जेठ सतेंद्र ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
इसी बीच बीच डॉ. वीरेंद्र ने अपनी ड्यूटी बाहर लगवा ली। 17 अगस्त को पति सिविल लाइंस स्थित अपने घर आए थे। महिला घर पहुंची तो उसे दोबारा मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, उनकी मां हरनंदी, पिता विजयपाल और भाई सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।