फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Call reached police station from SSP residence, fine imposed person playing DJ high volume

Moradabad: एसएसपी आवास से थाने पहुंचा काॅल, कर्मियों में मच गया हड़कंप.. तेज आवाज में डीजे बजाने वाला का चालान

Sun, 20 Apr 2025 07:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

मुरादाबाद में एसएसपी आवास के पास देर रात तेज संगीत बजाने पर पुलिस ने डीजे सीज कर 1500 रुपये का चालान काट दिया। डीजे संचालक का कहना है कि बराती उसे लगातार डीजे बजाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 11 बजे तक ही डीजे बजाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Moradabad: Call reached police station from SSP residence, fine imposed person playing DJ high volume
एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद एसएसपी आवास के पास शनिवार रात तेज आवाज में डीजे बजाना संचालक को महंगा पड़ गया। एसएसपी आवास से पहुंची शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने 1500 रुपये का चालान काटने के साथ ही वाहन सहित डीजे को जब्त करके सीज कर दिया।

विज्ञापन


बरात चढ़त के दाैरान डीजे बजाया जा रहा था। दिल्ली के फरीदाबाद से सिविल लाइंस क्षेत्र में बरात आई थी। बरात में चढ़त के दाैरान शनिवार की रात करीब 11 बजे डीजे बजाते हुए चालक एसएसपी आवास वाली गली घुस गया। डीजे की कानफाेड़ू आवाज से आसपास के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


एसएसपी आवास से फोन पहुंचने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना फोर्स के साथ माैके पर पहुंचे और डीजे बंद कराया। पूछताछ में पता चला कि डीजे संचालक अमरोहा जिले के गजरौला का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि वर पक्ष के लोगों ने उसे रात 11 बजे के बाद डीजे बजाने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रात दस बजे के बाद डीजे बजाना दंडनीय अपराध है। पुलिस ने डीजे जब्त करने के साथ ही 1500 रुपये का चालान काट दिया। डीजे मालिक वाहन छुड़ाने के लिए रविवार को थाने के चक्कर लगाता रहा। डीजे मालिक ने बताया कि रविवार और सोमवार को उसकी बुकिंग थी। पुलिस कार्रवाई से काफी नुकसान हो गया।

Punjab Grenade Attack: 'अमरोहा का सैदुल सोशल मीडिया से आतंकियों के संपर्क में आया, पैसा देकर करवाया हमला'

घर के सामने नशा करने से रोका तो कर दिया हमला
 मझोला थाना के लाइनपार ढक्का की पुलिया निवासी विशाल कुमार दिवाकर ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह दूध लेने जा रहा था। घर के बाहर गौरव ठाकुर, गिरिश और अमित अपने एक अन्य साथी के साथ नशे का इंजेक्शन लगा रहे हैं।

विशाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों पर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed