{"_id":"680409e30a2d0404b303c39b","slug":"nia-may-come-to-amroha-in-search-of-adnan-a-close-aide-of-saidul-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138380-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Grenade Attack: 'अमरोहा का सैदुल सोशल मीडिया से आतंकियों के संपर्क में आया, पैसा देकर करवाया हमला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Grenade Attack: 'अमरोहा का सैदुल सोशल मीडिया से आतंकियों के संपर्क में आया, पैसा देकर करवाया हमला'
Sun, 20 Apr 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:08 AM IST
सार
पंजाब के भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला अमरोहा निवासी सैदुल अमीन से लगाता पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की एनआईए-एटीएस और पंजाब पुलिस जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि सैदुल अमीन के पाकिस्तान समर्थित आतंकियों से संपर्क में सोशल मीडिया से आया था।
विज्ञापन
एनआईए कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले सैदुल अमीन के करीबी अदनान की तलाश में एनआईए अमरोहा आ सकती है। मुरादाबाद एटीएस की नजर भी उसे पर हैं। बड़ी बात यह है कि सैदुल अमीन की गिरफ्तारी के बाद से अदनान गायब है।
विज्ञापन
उधर, जालंधर पुलिस ने नवाब के परिजनों को भी बुलाया है। हो सकता है पुलिस नवाब उसके परिजनों का आमना-सामना कराए। उधर, एनआईए सैदुल अमीन और नवाब से पूछताछ करेगी। सैदुल अमीन का कनेक्शन आतंकवाद से जोड़ने के बाद अमरोहा के लोगों के होश उड़े हैं।
विज्ञापन
जालंधर में सात अप्रैल की रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंका गया था। इस मामले में जालंधर पुलिस ने रिपोर्ट की थी। जालंधर पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की टीमों ने अमरोहा के मोहल्ला कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसके बाद जालंधर पुलिस सैदुल को गिरफ्तार कर ले गई थी। जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन को न्यायालय में पेश कर सात दिन की डिमांड पर लिया है। यह रिमांड 20 अप्रैल यानी आज खत्म हो रही है। एनआईए सैदुल को पूछताछ के लिए दोबारा से रिमांड पर ले सकती है।
आतंकी हैप्पी पासिया से अमरोहा के सैदुल के संबंध होने का शक, 14 हमलों का है मास्टरमाइंड
इससे पहले जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन और पहले से गिरफ्तार किए हरी व सतीश को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी। इस दौरान सामने आया कि फोन पर बातचीत के दौरान सैदुल अमीन सतीश और हरी को अलग रखता था।
उधर, शुक्रवार को जालंधर क्राइम ब्रांच की टीम सैदुली अमीन के घर से करीब सौ मीटर दूर रहने वाले नवाब उर्फ तन्ना को हिरासत में लेकर गई है। सैदुल अमीन और नवाब बेहद करीबी दोस्त हैं। चर्चा है कि घटना के पहले से लेकर बाद तक सैदुल अमीन, नवाब और अमरोहा के ही मोहल्ला अफगानान निवासी अदनान के संपर्क में था।
11 अप्रैल को शहर से दिल्ली जाते समय सैदुल अपनी मां को अदनान से जुड़ी जानकारी देकर गया था लेकिन वह अदनान आखिर कौन है, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है।
अब तक की जांच में जालंधर पुलिस ने दावा किया आई थी सैदुल अमीन सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के संपर्क में आया था। उसे पैसों का लालच देकर यह हमला करने के लिए कहा गया। सैदुल अमीन ने खुद बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंका था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन