फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad businessman duped of Rs 28 lakh, lured into investing in stock market

'मेरे जीवन भर की कमाई ठग ली': मुरादाबाद के व्यापारी से 28 लाख रुपये ठगे, शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा

Fri, 31 Jan 2025 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

मझोला क्षेत्र के व्यापारी से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 28 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की पता चलाने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad businessman duped of Rs 28 lakh, lured into investing in stock market
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर करीब 28 लाख रुपये ठग लिए। जब आरोपियों ने मुनाफा नहीं दिया तो उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मझोला क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी व्यापारी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 26 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। इसके बाद उनसे शेयर बाजार में रकम निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया गया। इस ग्रुप में अन्य लोग भी जुड़े थे।
विज्ञापन


ग्रुप एडमिन ने उन्हें एक खाते का नंबर भेज दिया और चार सितंबर से 26 सितंबर के बीच 12,98,660 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आठ लाख 60 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। ग्रुप एडमिन राहुल और कस्टमर सर्विस मैनेजर सानवी ने 21,58,660 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अपनी रकम निकालने के लिए कहा तो आरोपियों ने 6,38,660 रुपये टैक्स के नाम पर जमा कराने को कहने लगे। पीड़ित ने यह रकम भी जमा करा दी। उसने कुल 27,97,320 ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पैसे निकालने के लिए आवेदन किया तो उसे निरस्त कर दिया गया।

इसके बाद उन्हें अहसास हो गया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। टीम ने केस की जांच शुरू कर दी है।

मेरे जीवन भर की कमाई ठग ली... 

साइबर ठगी के शिकार हुए व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा-मोटा व्यापार है। उन्होंने जिंदगीभर मेहनत कर रकम जुटाई थी। मेरे जीवन कमाई चली गई। खाली हाथ हो गया हूं। इस घटना के बाद मैं अवसाद हूं। मेरी सेहत लगातार खराब हो रही है। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।

व्यापारी के खाते में वापस कराए 8.71 लाख 

साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यापारी के खाते में 8.71 लाख रुपये वापस करा दिए। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी राजीव कुमार ने 21 नवंबर को साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें राजीव ने बताया था कि साइबर अपराधियों ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 42,25,843 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि साइबर थाने की टीम इस केस पर लगातार काम कर रही थी। बैंक और गेटवे कंपनियों से संपर्क कर पुलिस ने राजीव कुमार से ठगी गई रकम में से 8,70,995 रुपये खाते में वापस करा दिए। टीम बाकी रकम भी वापस कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed