फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Budh Bazaar... Complete underground electricity work before 15th, parking arrangements made

Moradabad: बुध बाजार... '15 से पहले बिजली का अंडरग्राउंड काम पूरा करें, पार्किंग की व्यवस्था भी दुरुस्त हो'

Sat, 03 Aug 2024 03:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 03:28 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों से बुधबाजार इलाके में पार्किंग सुविधा जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ सभी तारों को अंडरग्राउंड करने को कहा। 

विज्ञापन
Moradabad: Budh Bazaar... Complete underground electricity work before 15th, parking arrangements made
मुरादाबाद का बुध बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मंडलायुक्त ने रिलायंस इलेक्ट्रिक वर्क कंपनी को 15 अगस्त से पहले बुध बाजार में बिजली का अंडरग्राउंड काम पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए। कहा कि विद्युत खंभों और केबल को हटाने का कार्य भी पूरा होना चाहिए। कंपनी को काम पूरा करने के लिए दो दिन में कार्ययोजना प्रस्तुत करनी होगी। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर आयुक्त के साथ बुध बाजार का दौरा किया था। इस दौरान फुटपाथ का कार्य अधूरा मिला। रोड के बीच में गाड़ियां खड़ी थीं। इसके अलावा जगह जगह निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन


इस मामले में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को अधूरा कार्य पूरा करने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्र में बनाए गए फुटपाथ पर आम नागरिकों के लिए चौड़ाई अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंपीरियल तिराहा के प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण जरूरी है। फुटपाथ की चौड़ाई कम से कम 1.5 मीटर होनी चाहिए। इसके अलावा सीएंडडीएस, यूपी जल निगम परियोजना कार्य को 10 अगस्त तक पूरा करें और उसका संचालन करने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड को हस्तानांतरित करें। 

सीएंडडीएस के प्रतिनिधि ने बताया कि परियोजना कार्य बारिश के कारण रुका है। बरसात खत्म होते ही इस परियोजना कार्य को एक माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने परियोजना के कार्य के लिए ड्रोन सर्वे कराने के लिए एडिशनल सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए।

जीएमडी रोड के दुकानदारों को बुलडोजर चलने का डर

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की बुलडोजर चलाने की चेतावनी से डरे जीएमडी रोड के दुकानदारों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि नाले पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। दुकानदारों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कोई कार्रवाई नहीं होगी।

व्यापारी सुरक्षा फोरम के व्यवसायियों ने विजय मदन के नेतृत्व में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल मंडल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से व्यापारी काफी परेशान हैं। सड़क के साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ है। अब अतिक्रमण विरोधी अभियान से दुकानदार डरे हुए हैं।

मंडलायुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी को भी अनावश्यक रूप से नगर निगम के अधिकारी परेशान नहीं करेंगे। एक दिन भी किसी का कारोबार प्रभावित नहीं होगा। मुख्य बाजार में पार्किंग और शौचालय, जगह-जगह जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाएगा।



बुध बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों से भी राय ली जाएगी। पानी निकासी के लिए नाले की जरूरत है, इसलिए नाले पर किसी का कब्जा नहीं रहेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजय नारंग, नितिन राज, संदीप मेहता, अशोक रहेजा, नीरज गुप्ता, सुनील कुमार गुलाटी, संदीप बजाज आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed