फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother in law did dirty acts with sister in law, police registered a case

Moradabad: पति दृष्टिहीन हुआ तो देवर रखने लगा भाभी पर गलत नजर, घर में अकेली देख कर डाली गंदी हरकत

Sat, 21 Oct 2023 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

विवाहिता की शिकायत पर एसएसपी ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराली अब उसे घर आने पर मारने की धमकी भी दे रहे हैं। आरोप है कि उससे पांच लाख की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Brother in law did dirty acts with sister in law, police registered a case
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने अपने देवर और जेठ समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


पति लंबी बीमारी के कारण दृष्टिहीन हो चुके हैं जबकि 11 साल का बेटा एक दुघर्टना में जल चुका है। महिला का आरोप है कि पति की लाचारी का लाभ उठाकर आरोपी देवर महिला पर बुरी नजर रखने लगा। 27 फरवरी 2023 की रात करीब ढाई बजे आरोपी देवर उसके कमरे में घुस आया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसके तीन जेठ आ गए। उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चारों को थाने में बैठाकर और बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से लौटने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर वह अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आएगी। तब ही उसे घर में रखने की अनुमति मिलेगी।


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से वह थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही थी। तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यलय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर गलशहीद थाने में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed