{"_id":"6184f0a58fd89867304dcc34","slug":"moradabad-boundary-wall-of-the-roof-collapsed-in-kanshiram-nagar-five-were-buried-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कांशीराम नगर में छत की चहारदीवारी गिरी, दो मासूम समेत पांच दबे, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कांशीराम नगर में छत की चहारदीवारी गिरी, दो मासूम समेत पांच दबे, एक युवक की मौत
Fri, 05 Nov 2021 02:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 05 Nov 2021 02:33 PM IST
सार
शुभम मिश्रा गुरुवार शाम मकान की तीसरी मंजिल पर एक दीवार के सहारे साफ-सफाई कर रहा था। अचानक वह दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में शुभम, उसका दोस्त भूरा और अनीता और दोनों बच्चे दब गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मझोला के कांशीराम नगर में गुरुवार को दीपावली पर मकान की सफाई करते समय छत की चहारदीवारी गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी, भांजा और भतीजा व एक दोस्त घायल हो गए। इस हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार शाम चार बजे कांशीराम नगर के डी ब्लाक में हुआ। इस मोहल्ले में शुभम मिश्रा (28) का परिवार रहता है। शुभम मिश्रा फैक्टरी में काम करता था। शुभम के दो बेटे भाई सुधीर और सनी हैं। शुभम गुरुवार शाम करीब चार बजे मकान की तीसरी मंजिल पर साफ-सफाई कर रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भूरा भी उसकी मदद कर रहा था, जबकि शुभम की भाभी अनीता घर में रंगोली बना रही थी। अनीता के पास ही शुभम का भांजा अथर्व और भतीजा दिव्यांश भी बैठा हुआ था।
विज्ञापन
जिस दीवार के सहारे चढ़कर शुभम सफाई कर रहा था। वो दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में शुभम, उसका दोस्त भूरा और अनीता और दोनों बच्चे दब गए। इस हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।