{"_id":"65575621cf8243da320f32ee","slug":"moradabad-bjp-leader-gajendra-chaudhary-arrested-for-extortion-from-doctor-lochab-threatened-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: डॉक्टर से रंगदारी में बीजेपी नेता गजेंद्र चौधरी गिरफ्तार, आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष लोचब को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: डॉक्टर से रंगदारी में बीजेपी नेता गजेंद्र चौधरी गिरफ्तार, आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष लोचब को दी धमकी
Fri, 17 Nov 2023 05:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने भाजपा नेता गजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चिकित्सक ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता गजेंद्र चौधरी पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा नेता गजेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर चिकित्सक से रंगदारी मांगने का आरोप है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बीपीएस लोचब ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर 2.65 लाख रुपये रंगदारी वसूलने का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
उनका कहना है था कि रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। डॉ. लोचब की पत्नी अंजू लोचब भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. लोचब का घर और क्लीनिक मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा स्थित कुंज विहार में है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि 19 सितंबर 2019 की रात करीब दस बजे क्लीनिक पर पहुंचे गजेंद्र चौधरी ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बताते हुए रकम मांगी। न देने पर तमंचा तानकर उनकी जेब से 65 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने डर के कारण चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
इसके बाद 10 फरवरी 2022 की रात करीब 8.30 बजे क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति ने फोन पर गजेंद्र चौधरी से बात कराई और दो लाख रुपये मांगे। तब उन्होंने घर से मंगाकर रकम उस व्यक्ति को दी। अब फिर रंगदारी मांगी जा रही है और धमकी दी जा रही है।
एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर मझोला थाने में गजेंद्र चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे शक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई मामलों में जांच की जा रही है।