फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Armed criminals raided an exporter's home, beat up the guard posted at the gate

मुरादाबाद: हथियारबंद बदमाशों का निर्यातक के घर पर धावा, गेट पर तैनात गार्ड को पीटा, आनन-फानन पहुंची पुलिस

Thu, 20 Nov 2025 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

मानसरोवर कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने एक्सपोर्टर अरविंद बडेरा के घर में घुसकर बड़ी लूट की। बदमाशों ने गार्ड को पीटकर बंधक बनाया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। दूसरे गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Armed criminals raided an exporter's home, beat up the guard posted at the gate
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में बुधवार की रात करीब दो बजे चार लुटेरों ने निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में धावा बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसकी उंगली काट दी। उसे बेसमेंट के कमरे में बंद कर घर में लूटपाट की।

विज्ञापन


घटना के समय निर्यातक और उनके परिजन बाहर गए थे। घायल कमलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मानसरोवर कॉलोनी में मानसरोवर पैराडाइज होटल के ठीक सामने असमोली विधायक पिंकी यादव के मकान से सटे निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर लीजा इंटरनेशनल नाम से उनकी निर्यात फर्म है। बताया जा रहा है कि अरविंद वडेरा पत्नी साधना के साथ 17 नवंबर को केरल गए थे। मकान की देखभाल की जिम्मेदारी गार्ड कमलेश और तोताराम को सौंप गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात मकान में कमलेश ड्यूटी पर तैनात था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तोताराम ड्यूटी करने पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी अंदर से जवाब नहीं मिला। कमलेश का मोबाइल फोन बंद जा रहा था।

इस बीच घर नहीं पहुंचने पर कमलेश के परिजन भी मानसरोवर आ गए। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी मिलने पर निर्यातक ने अमरोहा के कासमपुर निवासी अपने ड्राइवर विनोद को मौके पर भेजा।

पुलिस की मौजूदगी में विनोद ने अंदर उतरकर गेट खोला। गार्ड रूम में खून बिखरा पड़ा था। गार्ड बेसमेंट के कमरे घायल अवस्था में पड़ा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गार्ड कमलेश ने पुलिस को बताया कि रात दो बजे चार लुटेरे मकान के दूसरे गेट से चढ़कर अंदर घुस गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया।

उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर हाथ की उंगली काट दी और बेसमेंट में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने मकान में लूटपाट की और भाग गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मकान से कितनी ज्वैलरी, कैश अन्य सामान लूटा गया है।


इसकी जानकारी निर्यातक के घर आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed