फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Angry family members evict Ahmed from love marriage, villagers surprised being Hizbul terrorist

मुरादाबाद: प्रेम विवाह से खफा घरवालों ने अहमद को किया था बेदखल, हिजबुल आतंकी होने की बात सुन गांव वाले हैरान

Fri, 04 Aug 2023 06:10 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 06:10 PM IST
सार

अहमद रजा के घर वाले चाहते थे कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह स्थानीय मदरसे में पढ़ाए लेकिन वह नहीं माना। उसने जयपुर में ही मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आसमां से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे नाराज परिवार ने अहमद रजा को बेदखल कर दिया था। 

विज्ञापन
Moradabad: Angry family members evict Ahmed from love marriage, villagers surprised being Hizbul terrorist
आतंंकी अहमद रजा का घर - फोटो : संवाद

विस्तार

सीधा सादा दिखने वाला अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहिउद्दीन हिजबुल का आतंकी निकला तो गांव वाले भी हैरान रह गए। गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि अहमद रजा इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है। यहां आकर भी कभी आतंकी संगठनों की बात नहीं की थी।

विज्ञापन


अहमद रजा की मां गुड्डो का कहना है कि उसका बेटा किसी संगठन से नहीं जुड़ा है। वह ईद पर घर आया था। कुछ दिन रुकने के बाद चला गया था। दो दिन पहले वह घर आ रहा था। करनपुर अड्डे से कुछ लोग पकड़ ले गए थे। अहमद रजा पढ़ाई करने जयपुर गया था।
विज्ञापन


पढ़ाई पूरी होने के बाद परिजन उस पर वापस आने के लिए दबाव बनाते थे लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। परिवार के लोग चाहते थे कि अहमद रजा यहीं आकर मदरसे में पढ़ाए लेकिन उसने जयपुर में ही मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आसमां से प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी एक साल की बेटी है। इससे खफा परिवार ने अहमद रजा को बेदखल कर दिया था। बावजूद इसके वह पत्नी और बच्ची को लेकर कई बार गांव आया था लेकिन यहां ज्यादा रुकता नहीं था।

युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ना था मकसद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों ने अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी। इनका का मकसद था किसी तरह भारत सरकार को हटाकर यहां शरिया कानून लागू कराएंगे और फिर इनका राज होगा। इसीलिए आरोपी भारत और सरकार के खिलाफ युवाओं को भड़काकर उनका ब्रेनवॉश भी करता था।

बद्री कमांडो बनना चाहता था आरोपी

आरोपी ने फिरदौस व पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर के कहने पर दो बार श्रीनगर और अनंतनाग में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए आरोपी आतंकी अहसान गाजी की मदद से अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना चाहता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भारत के संविधान और सरकार को नहीं मानता है।

एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध

आरोपी अहमद रजा से पूछताछ के आधार पर एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध आ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अहमद रजा के संपर्क में रहे युवा और कई अन्य लोगों को एटीएस गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथी सहारनपुर में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की टीमें सरगर्मी से आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed