फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Now no waiting for fuel station to be built, flights will start in 10 days

Moradabad Airport: अब फ्यूल स्टेशन बनने का इंतजार नहीं, 10 दिन में शुरू होगी उड़ान, पीएम ने किया था लोकार्पण

Thu, 14 Mar 2024 04:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण होने के बाद अब जल्द उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हवाई अड्डे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फ्यूल स्टेशन बनने का इंतजार नहीं किया जाएगा। 10 दिन के अंदर उड़ान शुरू करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Now no waiting for fuel station to be built, flights will start in 10 days
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद से उड़ान शुरू करने के लिए फ्यूल स्टेशन बनने का इंतजार नहीं किया जाएगा। 10 दिन के अंदर उड़ान शुरू करा दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व फ्लाई बिग कंपनी के बीच वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि एचपीसीएल कंपनी को फ्यूल स्टेशन बनाने के लिए सहमति भी मिल गई है लेकिन निर्माण में एक माह से ज्यादा समय लग जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़, आजमगढ़ के बाद बुधवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट से भी फ्लाइट शुरू हो गई है। इन हवाई अड्डों पर भी फ्यूल स्टेशन नहीं है। ट्रकों से एटीएफ (एयर टर्बाइन फ्यूल) मंगाकर विमान में भरकर उन्हें उड़ाया गया। अब लोगों के लगातार दबाव के बाद मुरादाबाद से भी यही व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाई बिग ने अपना सेटअप तैयार कर लिया है। 10 दिन के अंदर मुरादाबाद से उड़ान शुरू हो जाएगी। 18 मार्च तक सारी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। किराया 1298 रुपये ही रहेगा लेकिन फ्लाई बिग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी मुरादाबाद से लखनऊ के लिए किराये की जानकारी नहीं दी है।

आजमगढ़ से लखनऊ तक का किराया 5000 रुपये पहुंचा

फ्लाई बिग कंपनी की बेवसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आजमगढ़ से लखनऊ के लिए काफी लोग सफर कर रहे हैं। बुधवार को कंपनी की बेवसाइट पर दिखाया कि 14 मार्च को आजमगढ़ से लखनऊ के लिए सिर्फ दो सीट शेष बची थीं।

किराया पांंच हजार रुपये से अधिक प्रदर्शित हो रहा था। जबकि आजमगढ़ से लखनऊ से की दूरी 260 किमी है। अलीगढ़ से लखनऊ की दूरी 341 किमी है। इसका किराया वेबसाइट पर 3148 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। वहीं चित्रकूट से लखनऊ की दूरी 227 किमी है।

चित्रकूट से लखनऊ के लिए फ्लाइट का किराया 2098 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुरादाबाद से भी सीटों की संख्या के आधार पर किराया घट व बढ़ सकता है।

फ्लाई बिग को जल्द मिल सकता है नए विमानों का लाइसेंस

फ्लाई बिग कंपनी के पास फिलहाल सिर्फ दो विमान हैं। इन्हें ही आजमगढ़, अलीगढ़, लखनऊ, चित्रकूट, श्रावस्ती व मुरादाबाद हवाई अड्डों पर सेवाओं के लिए चलाया जाना है। मुरादाबाद से उड़ान में देरी का एक कारण यह भी है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि कंपनी ने तार नए विमानों के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। जल्द ही कंपनी को लाइसेंस मिल सकता है। इसके बाद मुरादाबाद से हवाई सफर का रास्ता साफ हो जाएगा। यदि 10 दिन में लाइसेंस नहीं मिला, तब भी दो विमानों से ही मुरादाबाद व श्रावस्ती हवाई अड्डों से सेवाएं शुरू की जाएंगी।

एचपीसीएल कंपनी को फ्यूल स्टेशन बनाने में एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। इससे पहले ट्रकों के जरिये फ्यूल मंगाकर विमानन सेवा शुरू की जाएगी। इसमें आठ से 10 दिन का समय लगेगा। फ्यूल स्टेशन बनने के बाद स्थायी व्यवस्था हवाई अड्डे पर हो जाएगी। - श्याम सुंदर महला, विमानपत्तन प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed