फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport inaugurated: Flight booking started at the airport, tickets have to be taken a day before

Moradabad Airport inaugurated: हवाई अड्डे पर फ्लाइट बुकिंग शुरू, एक दिन पहले लेना होगा टिकट, दस को लोकार्पण

Sat, 09 Mar 2024 11:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण दस मार्च को होगा। इसके साथ ही हवाई अड्डे से फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। एयरलाइन कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है। अभी ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने में कुछ दिन लग सकते हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
Moradabad Airport inaugurated: Flight booking started at the airport, tickets have to be taken a day before
मुरादाबाद एयपोर्ट का जायजा लेते डीएम समेत अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकार्पण की तारीख घोषित होने के बाद आखिरकार मुरादाबाद हवाई अड्डे से फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लोगों को फ्लाइट की तारीख से एक दिन पहले पहुंच कर टिकट लेना होगा। एयरलाइन कंपनी ने इसकी घोषणा की है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है। हवाई अड्डे पर फ्लाईबैक के स्टाफ ने चेक एनकाउंटर व सिस्टम 15 दिन पहले ही इंस्टॉल कर लिए थे।

विज्ञापन


अब सीआरएस (कस्टमर रिजर्वेशन सर्विस) शुरू कर दी गई है। फ्लाईबैक कंपनी के प्रबंधन ने स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। शिफ्ट के अनुसार चेक इन काउंटर व बुकिंग काउंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुरादाबाद से लखनऊ तक का किराया 1048 रुपये निर्धारित किया गया है। जोकि मुरादाबाद से लखनऊ तक राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के किराये से भी कम है।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस के 3 एसी कोच में लखनऊ तक 1065 रुपए का टिकट है। एयरलाइन कंपनी ने सस्ते किराए से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वर्तमान समय में एयर टरबाइन फ्यूल के दाम कम होना इसका मुख्य कारण है। क्योंकि एयरलाइन कंपनी का खर्च व किराया 45 प्रतिशत तक एयर टरबाइन फ्यूल के दामों पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग शुरू न होने से लोगों में असमंजस

फ्लाईबैक की ओर से किराया घोषित करने के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति है। फ्लाईबिग कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके लोग फ्लाइट के विषय में जानकारी ले रहे हैं। कंपनी के प्रतिनिधि उत्तर दे रहे हैं कि जल्द ही वेबसाइट पर भी बुकिंग शुरू हो जाएगी। क्योंकि वेबसाइट पर बुकिंग से पहले चेक इन करना होता है, इसकी व्यवस्था नहीं बन पाई है। इसलिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

आज ईंधन के लिए मिल सकती है डीजीसीए की स्वीकृति

हवाई अड्डे पर 19 सीटर विमान में ईंधन भरने के लिए एचपीसीएल कंपनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ अनुबंध की अपील की है। उम्मीद है कि 9 मार्च को डीजीसीए की ओर से अनुबंध पत्र जारी हो जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद हवाई अड्डे पर कंपनी के ट्रक दिल्ली से आएंगे और हर दिन विमान में ईंधन डाला जाएगा। विमान छोटा होने के कारण लखनऊ से ईंधन रख कर लाना संभव नहीं है।



हवाई अड्डे पर ऑफलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। एयरलाइन कंपनी की व्यवस्था के अनुसार यात्री फ्लाइट से एक दिन पहले आकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता है। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed