फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A child playing outside the house was crushed by a pickup, he died in front of people

Moradabad: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने कुचला, लोगों के सामने तोड़ दिया दम...परिजनों ने निकल गई चीख

Sat, 23 Mar 2024 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

मूंढापांडे इलाके में घर के बाहर खेल रहे मासूम को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Moradabad: A child playing outside the house was crushed by a pickup, he died in front of people
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे घर के बाहर खेल रहे दो साल के मोहम्मद शान को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दौलतपुर निवासी आले हसन किसान हैं। शुक्रवार सुबह आले हसन और उनकी पत्नी घरेलू काम में लग गए। इसी दौरान आले हसन का दो साल का बेटा मोहम्मद शान घर में खेलते-खेलते गेट से बाहर सड़क पर पहुंच गया। शुक्रवार करीब सात बजे घर के सामने से दूध लेने जा रहे पिकअप वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। आले हसन के परिजन और आस पड़ोस के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े तो चालक कुछ ही दूरी वाहन खड़ा करके भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे के परिवार से बातचीत की। इसके बाद वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आलेहसन, उसकी पत्नी पत्नी नाजरीन, बेटी फिजा, तानिया, बेटा मोहम्मद तालिका, फैजुल का रोकर बुरा हाल है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed