फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 65,000 names removed from duplicate voter list; cases detected using AI

मुरादाबाद में पंचायत चुनाव की तैयारी: डुप्लीकेट वोटरों की सूची से 65 हजार नाम हटे, एआई से पकड़ में आ रहे मामले

Sun, 07 Dec 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:06 AM IST
सार

मुरादाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का सत्यापन जोरों पर है। इस बीच 65 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। 18 हजार लोगों का अभी सत्यापन होना बाकी है। 

विज्ञापन
Moradabad: 65,000 names removed from duplicate voter list; cases detected using AI
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए डुप्लीकेट सूची का सत्यापन करने के बाद 65 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसमें मृतकों और एक से अधिक स्थानों वाले वोटरों के नाम शामिल हैं। डुप्लीकेट सूची में शामिल अभी 18 हजार मतदाताओं का सत्यापन होना बाकी है। प्रशासन ने दस दिसंबर तक सत्यापन करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2021 की सूची के अनुसार 14 लाख 73 हजार 873 मतदाता पाए गए। इस मामले में चुनाव आयोग ने एआई के माध्यम से 2.35 लाख मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी।
विज्ञापन


हिदायत दी गई कि डुप्लीकेट सूची के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर फर्जी लोगों के नाम हटाए जाएंगे। इस मामले में जिला प्रशासन ने मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए क्षेत्रवार बीएलओ को लगाया। पता चला कि एक ग्राम पंचायत में एक ही नाम के चार चार लोग मौजूद हैं लेकिन उनके पिता के नाम भिन्न -भिन्न हैं। कुछ लोगों ने दो - दो स्थान पर मतदाता सूची में नाम अंकित कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 217180 लोगों की  जांच की गई। इसके  बाद 65070 लोगों के नाम सूची से हटाए गए। अभी 18204 लोगों का सत्यापन 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 11 दिसंबर से अनंतिम मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जाएगा। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाना है। इस मामले में लक्ष्य के अनुसार तहसील के कर्मचारी कार्य कर रहे है।

जिले में 643 ग्राम पंचायतें मौजूद 
जिले में 1208 गांव और  643 ग्राम पंचायतें मौजूद हैं। साथ नगर पंचायतों की संख्या आठ और दो नगर पालिकाएं हैं। इस मामले में पहले शासनादेश आया था कि एक हजार से अधिक आबादी के गांवों को नई ग्राम पंचायतों का दर्जा दिया जाएगा लेकिन जिले में पहले ही ग्राम पंचायतें बढ़ा दी गई थी। इस कारण वर्तमान परिसीमन का असर जिले पर नहीं पड़ सका।

तहसील स्तर पर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए डुप्लीकेट सूची के काफी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है। सूची से 65070 नाम हटाए गए हैं। 23 दिसंबर को सूची का अनंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। - संगीता गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  

किस ब्लॉक में कितने मिले थे डुप्लीकेट वोटर
ब्लॉक                        मतदाता
मुरादाबाद सदर          18501 
मूंढापांडे                    30951
भगतपुर टांडा             29604
ठाकुरद्वारा                 19985
डिलारी                      26996
बिलारी                      34848
कुंदरकी                    47490
छजलैट                     27009 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed