{"_id":"6512c14ce1fb798278050e11","slug":"moradabad-18-lakh-rupees-kept-locker-were-destroyed-by-termites-panic-bank-after-woman-allegations-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों को बनाया निवाला: लॉकर में रखे 18 लाख चट कर गई दीमक, महिला के आरोपों के बाद बैंक में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों को बनाया निवाला: लॉकर में रखे 18 लाख चट कर गई दीमक, महिला के आरोपों के बाद बैंक में हड़कंप
Tue, 26 Sep 2023 05:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Sep 2023 05:02 PM IST
सार
लॉकर में रखे पैसों में दीमक लगने की जानकारी के बाद बैंक अधिकारियों ने शिकायत करने वाली महिला से संपर्क किया लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। उनका कहना है कि आवश्यकता पकड़े पर पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बैंक लॉकर में रखे 18 लाख रुपये को दीमक खा गई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को मिलने पर हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार शाखा में यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि बैंक लॉकर में लंबे समय से 18 लाख रुपये के नोट रखे थे। जब लॉकर का ताला खोला गया तो नोट में दीमक लगकर खराब हो गई थी। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई। आशियाना निवासी अलका पाठक का आरोप है कि उन्होंने अक्टूबर 2022 में बेटी की शादी के लिए यह नकदी लॉकर में रखी थी।
विज्ञापन
बैंक की सूचना के बाद जब वह एग्रीमेंट रिन्यूअल के लिए गई तो उन्होंने लॉकर खोला तो वह अवाक रह गई। पूरी नकदी को दीमक चट कर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनका कहना है कि लॉकर में पैसों ने नहीं रखा जा सकता। इतनी बड़ी नकदी कैसे रखी इसकी जांच की जाएगी। आवश्यता पड़ने पर पुलिस की भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन