फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 12 years ago, son lost his life in an accident, and now father has also died

Moradabad: 12 साल पहले हादसे में गई बेटे की जान, अब पिता की भी माैत, ट्रैक्टर ट्र्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 27 Dec 2025 12:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:08 PM IST
सार

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में फर्मकर्मी अख्तर अली की मौत हो गई। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Moradabad: 12 years ago, son lost his life in an accident, and now father has also died
सड़क हादसे में अख्तर अली की जान गई - फोटो : संवाद

विस्तार

डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर अज्ञात गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में फर्मकर्मी अख्तर अली (58 की मौत हो गई जबकि उनका बेटा मोहम्मद शाहिद (25) गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कुंदरकी नगर से सटे ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा निवासी फर्मकर्मी अख्तर अली अपने बेटे मोहम्मद शाहिद के साथ एसईजेड रतनपुर कला में स्थित एक निर्यात फर्म में काम करते थे। बताते है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे फर्म से दोनों पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर अपने घर को लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जब इनकी बाइक डींगरपुर में पाकबड़ा रोड सटी हबीबी दरगाह के सामने गुजर रही थी तभी अज्ञात गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्र्राॅली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पीछे से आ रही कार ने भी टक्कर मारी है। इस भीषण हादसे में दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और  घायल अवस्था में सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद ने साहस जुटाते हुए हादसे की बाबत घर पर राहगीर के मोबाइल से फोन किया तब परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो आनन फानन में घायल अख्तर अली को लेकर कुंदरकी सीएचसी में आए तो यहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया और उनके बेटे को टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भागने में सफल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस ने सीएचसी आई और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में पीड़ित परिवार गम से बेहाल हो गया है जिनको सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढ्स बंधा रहे हैं।

हादसे के बाद आधा घंटा सड़क पर पड़े रहे पिता-पुत्र
हादसे में घायल मोहम्मद शाहिद ने अपने परिजनों को बताया था जैसे ही अज्ञात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी तो बाइक से उसके पिता अख्तर अली सड़क पर गिरे तभी वह ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया जब वह दूसरी तरफ गिरा तो पीछे से आ रही कार ने उसके टक्कर मार दी जिससे उसकी टांग में फ्रेक्चर भी हुआ।

दोनों पिता पुत्र घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे लेकिन घटना स्थल पर जुटे लोगों में से किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। साथ ही अस्पताल भी नहीं भिजवाया। परिजन आकर उनको अस्पताल लेकर पहुंचे।

12 साल पहले हादसे में गई थी एक बेटे की जान
फर्मकर्मी अख्तर अली के बड़े बेटे शाकिर अली भी डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ही मानकपुर के मोड़ के पास सड़क हादसे में जान गई तब शाकिर अली अपने चचेरे भाई अजहर के साथ सिरसी से आ रहा था। अब शाकिर के पिता अख्तर अली की भी डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ही जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed