फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 11 degree difference in day and night temperature, likely to be clear weather

मुरादाबाद: दिन और रात के तापमान में 11 डिग्री का अंतर, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना

Sat, 30 Sep 2023 04:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 04:13 PM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लगातार बदलाव नजर आ रहा है। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Moradabad: 11 degree difference in day and night temperature, likely to be clear weather
मुरादाबाद का मौसम साफ रहा - फोटो : सैफ अली

विस्तार

सितंबर माह के अंतिम दिनों में तापमान में भी बदलाव आ रहा है। दिन में तेज धूप होने के साथ रात को गुनगुनी ठंड होने लगी है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही चटख धूप खिली थी। समय के साथ धूप की तपिश बढ़ती गई। शाम तक ऐसी ही स्थिति रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वातावरण में सुबह नमी 80 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 70 फीसदी रह गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार तक मौसम साफ होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed