फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monday Night Sufi Night at Jigar Manch

Moradabad News: छाप तिलक सब छीनी, मोसे नैना मिलाइके...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Monday Night Sufi Night at Jigar Manch
मुरादाबाद। जिगर मंच पर सोमवार की रात सूफी नाइट में मुश्ताक अली ने समा बाधां और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दम मस्त कलंकदर, मोसे नैना मिलाइके, ऐसी पोशाक मेरे यार ने पहनाई पर जब सुर लय की जुगलबंद हुई तो तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. मनोज अग्रवाल और प्रभारी प्रदर्शनी राहुल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सूफी गायक मुश्ताक अली ने जिगर मंच पर शुरुआत जिगर मुरादाबाद की गजल यह है मयकदा से की। इसके बाद सूफी कलाम सुनाना शुरू किए। उन्होंने अपने कलाम ने समा बांध दिया। छाप तिलक सब छीनी, ऐ री सखी री मोरे पिया घर आये पर तो स्रोत भी वाह-वाह करते हुए दिखाई दिए। नजर बिजनौरी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। मुंबई से आए दिलशाद वारसी ने अपनी सुरीली आवाज में सुख के सब साथी दुख में न कोई हे राम प्रस्तुत किया तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया इसके बाद उन्होंने एक और प्रस्तुति तू ना जाने क्या कयामत ढा ए दिल पर तेरी याद से कार्यक्रम में समा बांधा।
विज्ञापन

मुस्ताक अली ने कहा कि सूफियत हिंदुस्तान से खोती जा रही है, जबकि यह संगीत की धड़कन है। अच्छी बात यह है कि वर्तमान में युवा सूफी को पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय के लिए यह राहत वाली बात है। कव्वाली हिंदुस्तान का रंग है और यह कायम रहना चाहिए। मुरादाबाद में हो रहे कार्यक्रम जैसे अन्य कार्यक्रम होंगे तो इसको बढ़ावा मिलेगा। अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शायर नजर बिजनौरी एवं शबनम ने किया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में रहे। सूफियाना गजलें सुनने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जमा थी। इस मौके पर डा जी कुमार, डा विनोद कुमार, आबिद हुसैन, डा. प्रदीप शर्मा, डा मधुबाला त्यागी, संजीव आकांक्षी, फिरदौस, परवेज नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed