{"_id":"63fbbe30b2b6369955023e04","slug":"molesting-a-girl-on-the-way-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-69467-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती के साथ रास्ते में की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती के साथ रास्ते में की छेड़खानी
विज्ञापन
मूंढापांडे। पुलिस ने युवती के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी युवती का कई दिनों से पीछा कर रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मूंढापांडे क्षेत्र के युवक ने थाने में लिखित शिकायत दी कि उसकी बहन के साथ आरिफ आए दिन छेड़खानी करता है। 24 फरवरी की रात आठ बजे उसकी बहन पड़ोस में ही अपनी सहेली के घर से वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में आरिफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के लिए कई जगह छापा मार चुकी है। ब्यूरो