फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   molestation of fourth class female employee

Moradabad News: चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी से छेड़खानी, लिपिक के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
molestation of fourth class female employee
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी की शिकायत पर लिपिक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि लिपिक ने महिला के साथ काफी दिनों से छेड़खानी करता था। शिकायत करने पर नौकरी से निलंबित कराने की धमकी देता था। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति का फरवरी 2016 में निधन हो गया। पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में दिसंबर 2016 में महिला को डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति मिली थी। पीड़िता के अनुसार कॉलेज में ही बुद्धि विहार निवासी संजय कुमार कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि संजय कुमार करीब दो साल से उसके साथ अभद्रता और अश्लील बातें करता था। किसी न किस बहाने अपने पास बुलाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि जब ऑफिस में कोई नहीं होता है तो आरोपी उसे किसी बहाने से अपने पास बुलाकर छेड़छाड़ करता है। धमकी देता है कि यदि कहीं शिकायत की तो नौकरी से निलंबित करा देगा। वह धमकी देकर महिला कर्मी को शहर से बाहर चलने के लिए दबाव भी बनाता है।थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी संजय कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article