{"_id":"659ced9c08982f8dcf0cd5f6","slug":"mohammed-shami-arjun-award-to-mohammed-shami-villagers-jumped-joy-mother-said-effect-of-everyone-prayers-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड, खुशी से उछले गांव वाले.. मां बोलीं- सभी की दुआओं का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड, खुशी से उछले गांव वाले.. मां बोलीं- सभी की दुआओं का असर
Tue, 09 Jan 2024 12:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:31 PM IST
सार
अमरोहा निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। विश्वकप में बेहतरीन गेंदबाजी के चलते उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनके भाई मोहम्मद हबीब ने बताया कि सभी के लिए यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने की घोषणा के बाद परिवार(FILE)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। विश्वकप में बेहतरीन गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले शमी के गांव वाले इससे बेहद खुश हैं। अवार्ड सेरेमनी में पहुंची मां को देखकर परिजनों की खुशी चार गुनी हो गई। शमी के प्रशंसकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने विश्व कप के सात मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए। वह भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। मंगलवार को शमी को पुरस्कार मिलते ही परिजन खुशी से उछल पड़े। इसके साथ ही उनके गांव सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
परिजनों और प्रसंसकों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलोअर्स बधाई देने में जुट गए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने फोन पर बताया कि यह बहुत ही खुशी देने वाला पल है। भाई शमी को अर्जुन अवार्ड मिलना परिवार, गांव और जिले के लिए बहुत सम्मान की बात है।
विज्ञापन
बताया कि जिस दिन वह गांव पहुंचेंगे उस दिन जश्न मनाया जाएगा। बताया कि परिवार के लोगों ने इस पल को देखने के लिए कई दिन से इंतजार कर रहे थे। बताया कि सभी को भाई शमी पर गर्व है।