फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modern train 18 trial starts from Moradabad to Najibabad

105 किमी. की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन-18, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

Tue, 20 Nov 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Modern train 18 trial starts from Moradabad to Najibabad
अत्याधुनिक ट्रेन -18 - फोटो : amar ujala
देश की सबसे आधुनिक ट्रेन 18 सोमवार को 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। जबकि रविवार को ट्रेन की रफ्तार सौ से ऊपर नहीं निकल पाई थी। मुरादाबाद से नजीबाबाद के बीच ट्रेन की स्पीड और ब्रेक का ट्रायल किया गया। 
विज्ञापन


आरडीएसओ और रेलवे अधिकारियों का दावा है कि ट्रायल सफल रहा। इसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए मेमू का ट्रायल 25 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय रेल की अत्याधुनिक ट्रेन -18 का ट्रायल रविवार से मुरादाबाद मंडल में किया जा रहा है। रविार को ट्रेन सौ किलोमीटर की रफ्तार तक दौड़ पाई थी। सोमवार सुबह दस बजकर चौदह मिनट पर इसे मुरादाबाद यार्ड से नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


ये ट्रेन चार बजकर तीन मिनट पर नजीबाबाद में पहुंची। सोमवार को ट्रेन की रफ्तार और ब्रेक का ट्रायल किया गया था। ट्रेन तेजी से दौड़ाई गई। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान कोई दिक्कत सामने नहीं आई। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ की टीम ने तकनीकी जांच भी की। सवा चार बजे ट्रेन नजीबाबाद से वापस हुई। रविवार को ट्रेन प्लेट फार्म से रवाना की गई जाएगी। 

ट्रेन में यात्रियों के भार की बराबर रेत की बोरियां रखी जाएंगी। इसका ट्रायल किया जाएगा कि लोड लेकर ट्रेन कितनी रफ्तार से दौड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed