फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modern Public School wins with Yash's stormy century

Moradabad News: यश के तूफानी शतक से माॅडर्न पब्लिक स्कूल विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Modern Public School wins with Yash's stormy century
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दस दिवसीय टीएमयू इंटर स्कूल बाॅयज क्रिकेट चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। पहले दिन मॉर्डन पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगफील्ड कॉलेज, सेंट मीरा एकेडमी और आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीत। निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर की टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में मॉर्डन पब्लिक स्कूल ने बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल को 60 रन से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मॉर्डन पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोनी एनी स्कूल की पूरी टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में मॉर्डन पब्लिक स्कूल के यश व्यास ने 51 गेंदों पर 107 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टीम की जीत में गेंदबाज सात्विक ने भी चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड कॉलेज ने सीएनएस एकेडमी को 36 रन से हराया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्प्रिंगफील्ड ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएनएस एकेडमी 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में सेंटमीरा एकेडमी ने 79 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंटमीरा एकेडमी ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में एमएस पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 10.1 ओवर में 33 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल 9.4 ओवर में 47 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन बना लिए।

पांचवें मैच में निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर ने टॉस जीतकर 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 101 रन बनाए। जवाब में विल्सोनिया स्कॉर्ल्स होम की पूरी टीम 10.1 ओवर में 84 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार निर्मल पब्लिक स्कूल को 17 रन से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed