फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mock drill of police workers

पहले समझे दंगा हो गया, बाद में पता चला किया जा रहा ड्रिल रिहर्सल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
mock drill of police workers
मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, दंगा और बलवा आदि से निपटने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पीतलनगर बस स्टैंड व प्रकाश नगर चौराहे पर बलवा ड्रिल की। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन कुछ ही देर में लोग यह समझ गए कि पुलिस दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर आकस्मिक परिस्थिति व आगामी त्योहारों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया तथा सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने पीतल नगरी बस स्टैंड पर प्रभारी निरीक्षक कटघर व थानाध्यक्ष गलशहीद के साथ संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस बल और दमकल कर्मियों को दंगा नियंत्रण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में योजना का पूर्वाभ्यास कराया गया। एसपी सिटी व सीओ कटघर ने इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस व दमकल कर्मियों को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। ड्रिल के दौरान दंगाइयों के रूप में पुलिस कर्मियों तथा दंगा नियंत्रण उपकरण पहने पुलिस कर्मियों ने बलवा ड्रिल के दौरान होने वाली कार्रवाई का अभ्यास किया।
विज्ञापन

इसके बाद थाना मझोला के प्रकाश नगर चौराहा के पास पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस के नेतृत्व में थाना मझोला पुलिस एवं दमकल कर्मियों की टीम को दंगा नियंत्रण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed