{"_id":"6313a70c47a2964b81194bd6","slug":"mn-yogi-told-that-jawik-fertilizer-in-goshala-moradabad-news-mbd4399307129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में जैविक खाद भी तैयार होना चाहिए -योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में जैविक खाद भी तैयार होना चाहिए -योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कान्हा गोशाला में नंदी वार्ड को देखकर मुस्कराए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को गोबर से जैविक खाद तैयार करने की सलाह दी ताकि किसानों का भला हो सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैनाठेर स्थित गोशाला में सवा तीन बजे आने का कार्यक्रम था लेकिन एक घंटा देर से वह गोशाला में पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने भूरे रंग की गाय को रोली से तिलक लगाकर उसका पूजन किया। इसके बाद उसे चना गुड़ और चारा खिलाया। गोशाला का जायजा लेते समय वह नंदी वार्ड को देखकर प्रसन्नचित हो गए। गोबर गैस प्लांट को चालू देखकर सीएम ने अधिकारियों जैविक खाद तैयार करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए महाराजा अग्रसेन स्कूल के 32 बच्चों और शिक्षकों को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री को देखते ही बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने बच्चों को गिफ्ट के रुप में चाकलेट प्रदान किया। इस बीच बचपन प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची वक्ष को दुलारने के बाद उसे चाकलेट दिया। चाकलेट मिलने पर नन्हीं बच्ची खुश हो गई। वह अपने माता पिता के साथ गोशाला देखने आई थी। इस बीच वहां विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, आर्किटेक्टर विनायक गुप्ता भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने गोशाला में चेतना केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र का संचालन दिविज्ञा केंद्र वेलनेस फाउंडेशन की निदेशक गौरी जैन करती हैं॥। संस्था ने केंद्र में गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमा, धूप आदि का प्रदर्शन किया। निदेशक गौरी जैन ने बताया कि नगर निगम और संस्था की ओर से गोशाला में हवन सामग्री और गोबर से कई सामान बनाने का कार्य उनकी संस्था कर रही है। इस बीच भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को गणेश प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
सीएम से नहीं मिलने पर बच्चे हुए मायूस
महाराजा अग्रसेन स्कूल के बच्चे आयुष, वंश सैनी, सफीन और अरशद को इस बात का मलाल था कि उनको मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया जबकि उन्होंने मुख्यमंत्री को देखकर नारे भी लगाए थे। स्कूल के शिक्षक उनको दोपहर दो बजे लेकर गोशाला में आ गए थे। साढ़े चार बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर उनको छोड़ा गया।
सफाईकर्मियों के वेतन की बात दिल में रह गई
सफाईकर्मियों के दिल में इस बात का मलाल था कि वे अपने वेतन के बारे में मुख्यमंत्री से कोई बात नहीं कर सके। सुरक्षाकर्मियों ने उनको कुछ दूरी पर सुरक्षा कारणों के चलते रोक दिया था। गोशाला में मौजूद सफाईकर्मी गौरव, अनुज, सचिन, प्रेम सिंह, कपिल कुमार ,संतोष सागर, दीपक, गौतम, विजय शेखर, मुरारीलाल, प्रेम और विपिन का कहना था कि वे आठ घंटे काम करते हैं। महंगाई के बावजूद उनका वेतन आज तक नहीं बढ़ सका। उनको अभी आठ हजार रुपये वेतन के रुप में मिलता है।
सुरक्षाकर्मियों ने नगर आयुक्त और मेयर की गाड़ी हटवाया
फोटो
मैनाठेर स्थित कान्हा गोशाला के समीप नगर आयुक्त संजय चौहान के पीछे मेयर की गाड़ी एक साथ आई। नगर आयुक्त के अंदर जाते ही एक एसपी ने दोनों गाड़ियों को हटा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से एतराज किया। बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ई चार्जिंग स्टेशन पर भी जाना है। ऐसे में रोड के बगल में खड़ी गाड़ी को हटाना उचित नहीं है।