फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA Abdullah Azam Khan and Samajwadi Party workers arrested

विधायक अब्दुल्ला सहित 90 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, छोड़ा

Thu, 01 Aug 2019 10:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
MLA Abdullah Azam Khan and Samajwadi Party workers arrested
अब्दुल्ला आजम खां - फोटो : ANI

समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान विधायक अब्दुल्ला आजम खां को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने सपा के 90 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। सभी को अस्थायी जेल ले जाया गया। प्रशासन का दावा है कि धरना-प्रदर्शन न करने के आश्वासन पर विधायक अब्दुल्ला आजम खां को छोड़ दिया गया। अब्दुल्ला ने बाद में इसका खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया। इस बीच जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पुत्र स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां को जौहर यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार करने के बाद पार्टी की ओर से बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं से गुरुवार को रामपुर पहुंचने का आह्वान किया था, जिसके बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के आने का अंदेशा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद बाहर से कोई नेता या कार्यकर्ता यहां नहीं आ सका।
विज्ञापन


इस बीच अपने जेल रोड स्थित आवास से विधायक अब्दुल्ला आजम खां निकले। उनके साथ बड़ी तादाद में समाजवादी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए निकल गए। इस बीच जेल के पास ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश बहादुर गुप्ता, एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी सहित तमाम अधिकारी व बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों को आते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। यह देख सपाई जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की हुई। इसके साथ ही पुलिस ने एक एक कर सभी को अपने वाहन में बैठा लिया। नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने विधायक अब्दुल्ला आजम खां को भी हिरासत में ले लिया। जहां से सभी को खेमपुर आईटीआई कालेज में बनी अस्थाई जेल ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में अब्दुल्ला आजम खां ने अफसरों को धरना-प्रदर्शन न करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बाकी, कार्यकर्ताओं को अस्थायी जेल ले जाया गया। 

'बिना सर्च वारंट के ली यूनिवर्सिटी की तलाशी'

समाजवादी पार्टी के स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पुलिस प्रशासन पर असंवैधानिक तरीके से बिना सर्च वारंट के जौहर यूनिवर्सिटी की तलाशी लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को आंदोलन के बाद विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद को सौंपा। छात्र-छात्राओं एवं यूनिवर्सिटी के स्टाफ को बंधक बनाकर असंवैधानिक कार्य करने पर कार्रवाई की मांग की गई।  

जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी कुछ लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। विधायक अब्दुल्ला आजम सहित लगभग 85 लोगों को डिटेन किया गया था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। विधायक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, उनसे ज्ञापन भी ले लिया गया- आंजनेय कुमार सिंह  जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed