{"_id":"5d15c9198ebc3e3c8b1317b6","slug":"missing-rampur-kids-riyaz-and-arshad-found-dead-in-illegal-mining-pit-in-farms","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के खेत में अवैध खनन के लिए बने गड्ढे में तैरती मिली दो मासूमों की लाश, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के खेत में अवैध खनन के लिए बने गड्ढे में तैरती मिली दो मासूमों की लाश, गांव में पसरा मातम
Fri, 28 Jun 2019 01:35 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
रियाज और अरशद (फाईल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में हो रहे अवैध खनन की कीमत दो मासूम बच्चों को जान दे कर चुकानी पड़ी। रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के सनईया सुख गांव में गड्ढे में डूब जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। खबर है कि गांव के पास ही अवैध खनन का काम चलता था। खनन करने वालों ने ही खेत में 10 फूट गहरा गड्ढा कर दिया था।
विज्ञापन
बारिश होने के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। गुरुवार की शाम खेलते वक्त सनईया सुख गांव के रहने वाले रियाज और अरशद अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद गांव वालों को पानी से भरे गड्ढे से दोनों बच्चों की लाश मिली।
विज्ञापन
इस हालत में दोनों बच्चों का शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन