एक माह किया गुमराह, किशोरी भांप न पाई मंशा
सार
अरमान कोहली बनकर नर्सरी संचालक की 16 वर्षीय बेटी को मोहब्बत के झांसे में लेने वाले संभल जिले के मोहम्मद अफजल ने लगभग एक माह उसके साथ फोन पर चेटिंग की। पुलिस के दिल्ली पहुंचने से उसकी किशोरी से शादी और धर्मांतरण कराने की साजिश पर पानी फिर गया।हसनपुर-गजरौला रोड पर स्थित नर्सरी पर चालक बनकर पहली बार पहुंचे संभल जनपद के हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव मंगलपुरा सरायतरीन निवासी मोहम्मद अफजल ने किशोरी को अपने भ्रमजाल में ऐसा फंसाया कि वह उसकी कही हर बात को सच मानती चली गई। शक होने पर किशोरी के पिता नर्सरी संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस दिल्ली में उस्मानपुर के उस ठिकाने तक पहुंच गई, जहां दोनों ठहरे थे।
विज्ञापन