फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misdeeds of ninth standard students, Made obscene photos of teacher using AI, made them viral in group

नाैंवी के छात्रों की करतूत: एआई से शिक्षिका के अश्लील फोटो किए तैयार, ग्रुप में किए वायरल... तनाव में पीड़िता

Fri, 27 Sep 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

मुरादाबाद के निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने शिक्षिका की अश्लील फोटो तैयार कर लिए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। फोटो वायरल होने के बाद वह तनाव में है। 

विज्ञापन
Misdeeds of ninth standard students, Made obscene photos of teacher using AI, made them viral in group
शिक्षिका का अश्लील फोटो किए वायरल - फोटो : istock

विस्तार

मुरादाबाद में कक्षा नौ के दो छात्रों ने एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिये शिक्षिका के फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी छात्रों ने अन्य शिक्षिकाओं और छात्राओं के फोटो भी वायरल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को शिक्षिका ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल में पढ़ाती है। उसने और अन्य शिक्षिकाओं ने इंस्टाग्राम पर देखा कि उसके फोटो को अश्लील बनाकर वायरल किया गया है।
विज्ञापन


उसने जानकारी की तो पता चला कि स्कूल में ही कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्रों ने एआई के माध्यम उसके फोटो अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर छात्रों के अलग-अलग ग्रुप में वायरल कर दिए। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद छात्रों को डांटा गया तो उन्होंने अन्य शिक्षिकाओं और छात्राएं की फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

मेरी पीड़ा समझिये मैं बहुत तनाव में हूं

अश्लील फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित शिक्षिका बहुत परेशान है। उसने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि मेरी पीड़ा को समझिये। मैं बहुत तनाव में हूं। छात्रों ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी हैं। फोटो वायरल होने से मेरी और परिवार की बहुत बदनामी हो रही है।

शिक्षिका ने पुलिस से मांग की है कि सोशल मीडिया से उसके फोटो हटवाए जाएं। उधर, शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने शिक्षिका की फोटो को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट्स हटवाने का काम शुरू कर दिया है।

ऐसे बना रहे अश्लील फोटो और वीडियो

साइबर मैन मनीष गोयल का कहना है कि एआई एक नई तकनीक है। इसके जरिये फोटो या वीडियो में दो तरीके की क्रिया दिखती हैं। चेहरा किसी का और बॉडी किसी दूसरे की होती है। जिसके जरिये अपराधी लोगों को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं।

अगर किसी के साथ ऐसी घटना हो जाए तो वह घबराएं नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिये लोगों को बताएं कि उसके फोटो या वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। चुप रहने से अच्छा है, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed