फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Miscreants shot and killed factory owner in Moradabad

Moradabad Murder: खून में लथपथ पड़ा था फैक्टरी मालिक का शव, बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

Sun, 12 Jun 2022 02:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jun 2022 02:56 AM IST
सार

बूंदी बनाने वाली फैकटरी के मालिक मोनू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मोनू का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने मोनू के परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Miscreants shot and killed factory owner in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का मोहल्ले में शनिवार देर रात बाइक सवारों ने बूंदी फैक्टरी स्वामी को गोली मार दी। घटना के समय वह गोदाम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार आए और गोली मारकर मौके से भाग गए। परिजन उन्हें लेकर साईं अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मझोला के लाइन पार ढक्का मोहल्ला निवासी मोनू (38) की बूंदी बनाने की फैक्टरी है। घर के पास ही गोदाम है। शनिवार देर रात करीब बारह बजे मोनू गोदाम से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक आई। बाइक सवारों ने उन्हें कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने देखा कि मोनू खून से लथपथ हालत में पड़े थे।
विज्ञापन


इसी बीच मोनू का छोटा भाई सोनू व अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोनू अन्य लोगों की मदद से घायल मोनू को लेकर साईं अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और मझोला थाना प्रभारी साईं अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed