फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Miscreants kidnapped a teacher in front of school in Shahjahanpur

चलती कार में रीना का संघर्ष: स्कूल के सामने से बदमाशों ने किया अगवा, 200 किमी तक ले आए दरिदें; ऐसे बचाई जान

Sat, 27 Jul 2024 07:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

कार सवार बदमाशों ने शाहजहांपुर में स्कूल के सामने से एक शिक्षिका को अगवा कर लिया। आरोपी उन्हें कार में डालकर मुरादाबाद तक ले गए। यहां पीड़िता ने छीनाझपटी की तो कार अनियंत्रित होकर एक वाहन में टकराकर बंद हो गई। 
 

विज्ञापन
Miscreants kidnapped a teacher in front of school in Shahjahanpur
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में स्कूल के गेट से कार सवारों ने एक शिक्षिका को अगवा कर लिया। आरोपी उन्हें कार में डालकर मुरादाबाद तक ले गए। यहां पीड़िता ने छीनाझपटी की तो कार अनियंत्रित होकर एक वाहन में टकराकर बंद हो गई। इसी दौरान मौके पर लोग जुटे तो आरोपी कार से उतरकर महिला का बैग छीनकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के शहर बाजार निवासी रीना श्रीवास्तव ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे वह विद्यालय के बाहर से बेटे के लिए दवा लेने जा रही थीं। स्कूल के बाहर शाहजहांपुर के मूढ़ा हारिस सिधौली निवासी हरमनजीत सिंह रंधावा अपने दो अन्य साथियों के साथ कार लेकर खड़ा था। महिला का आरोप है कि तीनों ने उन्हें खींचकर कार में डाल लिया और कार दौड़ाकर वहां से निकल आए। 
विज्ञापन


वह लगातार कार में अपने को छुड़वाने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन आरोपी उनके साथ मारपीट करते रहे। आरोपी हमनजीत ने महिला का मोबाइल छीन लिया और अपने पैरों के पास डाल लिया। मारपीट में चोटें लगने के बाद शिक्षिका बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने देखा कि आरोपी के दोनों साथी कहीं रास्ते में ही उतर गए हैं। उन्होंने दोबारा संघर्ष किया और खुद को बचाने के लिए वह कार की अगली सीट पर पहुंच गईं, तब तक कार मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना ने अपना मोबाइल आरोपी के पैरों के पास से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों के बीच छीनाझपटी में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई थी। इसके बाद कार बंद हो गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां लोग जुट गए और उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान महिला का बैग भी छीन कर ले गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed