फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misbehaving with a woman by pretending to marry

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Misbehaving with a woman by pretending to marry
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें युवती ने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में युवक से हुई थी, तब युवक ने युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे झांसा दिया था वह उससे शादी करेगा। एक दिन युवती के परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान वहां आरोपी युवक पहुंच गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया था। इसके बाद आरोपी ने युवती का फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed