फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minor Taekwondo player raped in car

Moradabad News: नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ कार में दुष्कर्म की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Minor Taekwondo player raped in car
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी को उसकी सहेली ने अपने प्रेमी की कार में बैठा लिया। आरोपी है प्रेमी के दोस्त ने पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी उसे छोड़कर कार लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सहेली, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रहने वाली पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टेडियम के पास अकादमी में ताइक्वांडो सीखने जाती है। रविवार की शाम करीब छह बजे खिलाड़ी अपनी अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ ताइक्वांडो सीखने के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान सहेली ने प्रेमी को कॉल कर कार लेकर बुला लिया।
विज्ञापन

दोनों लड़कियां अपनी तहसील के पास ही पहुंची थीं कि इसी दौरान सहेली का 16 वर्षीय प्रेमी कार लेकर आ गया। उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। कार अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान कार चला रहे किशोर का साथी मुकुल चौधरी आ गया और वह भी कार में बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मुकुल चौधरी ने ताइक्वांडो खिलाड़ी के दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने कार दौड़ा दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

इसी बीच कार शाहपुर तक पहुंच गई। पीड़िता ने कार का शीशा खोलकर शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। इसके बाद शाहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पीड़िता को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए और केस दर्ज करा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के एक किशोरी, एक किशोर और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed