{"_id":"6261af5dc9ee23308a63d563","slug":"minor-caught-in-kidnapping-of-teenager-sent-to-child-correction-home-bilari-news-mbd425524462","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण में नाबालिग को पकड़ा, बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण में नाबालिग को पकड़ा, बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण की घटना में नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया। फरार आरोपी समेत दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र में आने वाले एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी नौ अप्रैल की दोपहर बाद सरथल गांव में लगा रामनवमी का मेला देखने अपने दो भाइयों के साथ आई थी। यहां से किशोरी के गांव के ही दो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसे नशे के इंजेक्शन लगाकर अज्ञात स्थान पर रखा था। 15 अप्रैल की शाम किशोरी उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची थी। उस रात को किशोरी के पिता की ओर से गांव के दोनों आरोपियों के खिलाफ बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित किशोरी परिजनों ने बुधवार देर रात कोतवाली के सामने हाईवे पर हंगामा कर जाम लगा दिया था। गुरुवार को सीओ देशदीपक सिंह ने बताया कि किशोरी के अदालत में हुए बयान और उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घटना में नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। एक आरोपी की उम्र 15 वर्ष है, जिसे उसके गांव से ही पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी 18 वर्ष का है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो अलग अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। सीओ के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
किशोरी द्वारा बताए नाम सही न होने से पुलिस को आई समस्या
बिलारी। सीओ देशदीपक सिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में जिन दो आरोपियों को नामजद किया गया और पीड़ित किशोरी ने अपनी ओर से दिए बयान में जिन दो युवकों के नाम पुलिस को बताए उन नामों के दोनों आरोपी गांव में नहीं मिले। किशोरी को आरोपियों के सही नाम मालूम नहीं होने की वजह से पुलिस को उनकी गिरफ्तारी करने को लेकर भी दिक्कत आई। इस प्रक्रिया के चलते किशोरी के परिजनों को यह शक हो गया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में देरी की जा रही है। जांच में दोनों आरोपियों के सही नाम और पते अब ट्रेस कर लिए गए हैं।
जाम लगाने वालों की पहचान करने में जुटी पुलिस
बिलारी। बुधवार देर रात नगर में कोतवाली के सामने हाईवे पर जाम लगाने वालों की पहचान करने में बिलारी पुलिस जुट गई है। सीओ के बार बार समझाने के बाद ग्रामीण हाईवे से हटे थे। मामला शांत हो जाने पर पुलिस हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।