फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minor becomes a thief to buy brandend clothes

ब्रांडेड कपड़े और मोबाइल खरीदने को नाबालिग नौकरों ने की थी शोरूम में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
minor becomes a thief to buy brandend  clothes
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित कपड़े के शोरूम में रविवार की देर रात को नाबालिग नौकरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक लाख पांच हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि आरोपियों पंद्रह हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल खरीदने के लिए शोरूम में चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बुधवार की दोपहर को कपड़ा शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी राजीव बंसल का जीएमडी रोड पर चंदौसी वाले नाम से कपड़े का शोरूम है। उन्होंने बताया कि राजीव बंसल रविवार की रात को शोरूम बंद करवाकर अपने घर चले गए थे। सोमवार की सुबह पौने दस बजे उन्होंने शोरूम का शटर खोला तो पता चला था कि गल्ले में रखी नकदी गायब है। पीड़ित ने केस दर्ज करा दिया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि शोरूम में बारह नौकर काम करते हैं, लेकिन घटना के बाद से एक नाबालिग नौकर काम पर नहीं आ रहा है। पुलिस तलाश करते हुए नौकर के घर पहुंची तो पता चला कि रविवार से वह घर भी नहीं पहुंचा है। शक गहराने पर परिजनों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने गया है। इसके बाद पुलिस ने नौकर और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया। नौकर और उसके साथी (पूर्व नौकर) ने बताया कि रविवार की रात को बारह शोरूम का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद गल्ले में रखे एक लाख बीस हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कबूला है कि उन्हें ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल खरीदने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी 16 वर्षीय हैं। दोनों ही मझोला के कुंदनपुर ढक्का मोहल्ले में रहते हैं।
विज्ञापन

दोनों दोस्तों ने मुंबई घूमने की बनाई थी योजना
मुरादाबाद। चोरी के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह एक सप्ताह से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। व्यापारी का नौकर जानता था कि शनिवार और रविवार को बिक्री की रकम बैंक में जमा नहीं की जाती है। इसलिए उसने एक साल पहले शोरूम में काम कर चुके अपने दोस्त को इस घटना में शामिल किया। दोनों जानते थे कि पिछला दरवाजा तोड़कर आसानी से शोरूम में घुसा जा सकता है। आरोपी चोरी के बाद ब्रांडेड कपड़े और मोबाइल खरीदने के बाद वह मुुंबई घूमने जाने की योजना बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने चोरी की रकम से खरीदारी भी शुरू कर दी थी। शहर छोड़ने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए के खाली मकान में बांटी थी रकम, यहीं की थी पार्टी
मुरादाबाद। आरोपी चोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शोरूम से एक लाख बीस हजार रुपये और एक पिस्टल नुमा लाइटर मिला था। रुपये चोरी करने के बाद आरोपी मझोला क्षेत्र में एमडीए के खाली आवास में पहुंचे थे। यहां ही दोनों ने 60-60 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। इसके बाद यहां ही दोनों ने पार्टी भी की थी। होटल से नॉनवेज व अन्य सामान लाए थे।

नाबालिगों से कराया जा रहा था शोरूम में काम
मुरादाबाद। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों चोर नाबालिग हैं। उन्होंने बताया संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी, ताकि नाबालिगों से काम कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed