फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minor arrested for making teenager's video viral

किशोरी का वीडियो वायरल करने में नाबालिग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
minor arrested for making teenager's video viral
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का अश्लील बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी तो वह सन्न रह गए। किशोरी की बहन की तहरीर पर पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे किशोर राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एक युवती ने 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ छेड़खानी और आईटी एक्ट मेें केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि किशोर ने घर में घुसकर उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाई साथ ही फोटो भी खींचे, जिन्हें आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। इस वीडियो व फोटो को अन्य लोगों ने फेसबुक पर देखा और शेयर किया, तब किशोरी के परिजनों को भी इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन वह अपने लड़के की गलती मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पीड़ित किशोरी को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed