फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mining mafia doing recce officers, sharing location WhatsApp group, case against 22 in Moradabad

UP: खनन माफिया कर रहे अफसरों की रेकी, व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकेशन कर रहे शेयर, मुरादाबाद में 22 गुर्गों पर केस

Sat, 16 Dec 2023 08:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:27 AM IST
सार

खनन अधिकारी राहुल सिंह ने भोजपुर थाने में 22 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि टीम ने भोजपुर क्षेत्र में खनिज लदा ट्रक पकड़ा था। इस बीच एक संदिग्ध मौके पर पहुंच अफसरों की रेकी कर उसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में देने लगा। जांच के बाद कई प्रकार की खुलासे हुए। 

विज्ञापन
Mining mafia doing recce officers, sharing location WhatsApp group, case against 22 in Moradabad
खनन कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की लाख सख्ती के बाद भी उत्तराखंड से खनन लदे वाहन बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों तक आसानी पहुंच रहे हैं। इस बार माफिया और उसके गुर्गों ने पुलिस प्रशासन और खनन विभाग से बचने के लिए ऐसा तरीका निकाला, जिसे देखकर अफसर भी हैरान हैं। माफिया और उसके गुर्गे अफसरों की रेकी करते हैं और व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकेशन शेयर कर देते हैं।

विज्ञापन


खनन लदा ट्रक पकड़ा गया तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति रेती करने पहुंच गया। उसका मोबाइल चेक करने पर इसका खुलासा हुआ। इस मामले में खनन अधिकारी राहुल सिंह ने भोजपुर थाने में 22 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें खनन अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को भोजपुर क्षेत्र के मनकुआ मंसूरपुर में खनिज लदा ट्रक पकड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गया और रेकी करने लगा। टीम ने उसे पकड़ कर उसका मोबाइल चेक किया। जिसमें मोबाइल में कई व्हाट्सएप ग्रुप थे। परिवहन कर्ता व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपी ने पोस्ट किया था कि टीम ट्रक के पास खड़ी है। आरोपी अफसरों की लोकेशन दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन अधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आरोपी टास्क फोर्स के सदस्य और प्रवर्तन की टीम के कार्य में बांधा डाल कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा देते हैं या फिर कपड़ा बांध देते हैं। आरोपी के मोबाइल से पता चला है कि उन्होंने हाईवे किंग्स नाम से भी एक ग्रुप बना रखा है।

जिसमें 83 सदस्य हैं। जिसमें हसन, सलीम हिंदुस्तान रोड लाइंस और तसलीम रजा ग्रुप एडमिन हैं। दूसरा व्हाट्सएप ग्रुप अपना ग्रुप नाम से बना है। जिसमें 42 सदस्य हैं। जिसका एडमिन आरिफ सलीम मुंशी और फरमान खान हैं।

ग्रुप के मैसेज से स्पष्ट है कि इस ग्रुप में सलीम काशीपुर मुख्य भूमिका निभाता है। समय और प्रवर्तन टीम को देखकर ट्रक पास करता है। खनन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो कई और नाम सामने आए हैं।

इनके खिलाफ केस दर्ज किया

- संभल के दीपा सराय चौक निवासी तस्लीम रजा
- संभल के दीपा सराय चौक निवासी हसन रजा
- संभल निवासी जाबिर प्रधान
- संभल के बेगम सराय निवासी नफीस
- संभल के बेगम सराय निवासी मो. फैजान
- संभल के बेगम सराय निवासी अनीस
- संभल निवासी सलीम
- संभल निवासी नाजिम
- संभल के सिरसी निवासी कासिम
- मुरादाबाद के धौलपुर बमनिया निवासी महताब
- भोजपुर गणेशपुर देवी निवासी जाबुल प्रधान
- मुरादाबाद के मंगूपुरा निवासी आरिफ
- मुरादाबाद के मंगूपुरा निवासी आकिल
- भोजपुर के गोधीपुर हमीरपुर निवासी अरकान मिस्त्री
- मुरादाबाद के नूरपुर बस्तौर निवासी परवेज
- अमरोहा के चौधरपुर निवासी मकबूल
- अमरोहा के श्योनाली निवासी जाहिद
- अमरोहा के फतेहपुर निवासी अदीब
- अमरोहा के नूरपुर बस्तौर निवासी कामिल
- उत्तराखंड के काशीपुर सलीम
- भोजपुर निवासी फरमान खान

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि भोजपुर थाने में खनन अधिकारी राहुल सिंह की तहरीर पर आईपीसी की धारा 353, 420, खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा (3) में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed