{"_id":"fb9e70f0ba21ed049b2a3234016ea48a","slug":"milkman-record-a-video-during-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रेप करके बना लिया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से रेप करके बना लिया वीडियो
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार पति को नौकरी दिलाने के फेर में एक महिला दूधिया के चंगुल में फंस गई। एक मंत्री से नजदीकियों का झांसा देकर दूधिया महिला को मुरादाबाद ले आया और कोल्ड ड्रिंक में नशा देने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। बेहोशी की हालत में महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर आरोपी पिछले एक साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा है। महिला ने गुरुवार को एसएसपी से घटना की शिकायत की है। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।
घटना कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला के घर पर पड़ोस गांव का एक युवक पिछले तीन साल से लगातार दूध लेने के लिए आता था। तीस वर्षीय महिला का पति पढ़ा लिखा है लेकिन बेरोजगार है। दूधिया ने महिला को झांसा दिया कि एक मंत्री से उसके अच्छे संबंध हैं। वह मंत्री से बात करके उसके पति की नौकरी लगवा सकता है। करीब सालभर पहले एक दिन नौकरी के लिए मंत्री से मिलवाने का बहाना बनाकर दूधिया महिला को अपने साथ मुरादाबाद ले आया। महिला का आरोप है कि इंतजार के बहाने वह उसे मुरादाबाद में एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। रेप की वीडियो बना ली और तभी से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। ब्लैकमेलिंग से आजिज महिला ने पिछले महीने दूधिया की बात मानने से उसके बताए स्थान पर आने से मना किया तो 20 नवंबर को वह उसके घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने के साथ ही उसके पति व परिवार को भी खत्म कर देने की धमकी दी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तुरंत आरोपी दूधिया के घर छापा मारा लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया।