फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mid-day meal is being served to children in the open at PM Shri Composite School.

Moradabad News: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बच्चों में खुले में परोसा जा रहा है मिड डे मील

Tue, 07 Apr 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal is being served to children in the open at PM Shri Composite School.
कुंदरकी। सोमवार को कुंदरकी नगर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बच्चे खुले में मिड डे मील खाते नजर आए। अब तक विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील खिलाने के लिए शेड तक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

खास बात है कि धूल भरी हवा चल रही थी और ऊपर से धूप में तेजी थी। अगर ऐसे ही चलता रहा है तो अगले माह में तेज गर्मी और बरसात होने की स्थिति समस्या और गहरा सकती है तो यह बच्चों से कहां पर बैठकर सामूहिक रूप से भोजन कर सकेगें, इस और किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है। ऐसा लगता है कि निरीक्षण के नाम पर अधिकारी केवल खानापूरी ही कर रहे हैं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 367 बच्चे पंजीकृत है और अभी दाखिले भी जारी है। अब तो शिक्षा सत्र शुरू ही हुआ जिसकी वजह से छात्र उपस्थिति कम चल रही है। मान लो, अगर पंजीकृत सभी बच्चों ने स्कूल आ जाए तो मिड डे मील बनाने और खिलाने में दोनों तरह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने को गंभीर नहीं दिख रहे है।
विज्ञापन


पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कुंदरकी में बच्चों को निर्धारित मानक के अनुसार मिड डे मील दिया जा रहा है। वहीं विद्यालय में शेड के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से बात की गई, जल्द ही विद्यालय में शेड की भी व्यवस्था हो जाएगी जिसमें बैठकर ही बच्चों मिड डे मील खा सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed