फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Message to adopt Swadeshi conveyed through Khadi awareness rally.

Moradabad News: खादी जागरूकता रैली से दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Message to adopt Swadeshi conveyed through Khadi awareness rally.
मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को क्षेत्रीय गांधी आश्रम से खादी जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे एमएलसी गोपाल अंजान और डीएम अनुनय झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एमएलसी और डीएम ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी भी ली। उन्होंने रैली में शामिल बच्चों से संवाद किया। एमएलसी ने युवाओं को खादी के प्रति जागरूकता और इसे अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग, जिला युवा अधिकारी, खादी पीएमसी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

00
एनआरसी में बच्चों को उपहार वितरित
मुरादाबाद। गांधी और शास्त्री जयंती पर एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भ्रमण किया। उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों एवं उनकी माताओं से आत्मीयता से मुलाकात की तथा बच्चों को विभिन्न उपयोगी एवं मनोरंजक उपहार भेंट किए। इस दौरान एमएस डॉ. राजेंद्र कुमार, एनआरसी प्रभारी डॉ. द्युति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed