फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mercury crosses 40 degrees... no provision of cold water for disabled children

Moradabad News: पारा 40 डिग्री पार... दिव्यांग बच्चों के लिए नहीं ठंडे पानी का इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40 degrees... no provision of cold water for disabled children
मुरादाबाद। भीषण गर्मी की वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है लेकिन दिव्यांग बच्चों के सुगम्य पुस्तकालय में ठंडे पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है, जब पुस्तकालय खंड शिक्षा अधिकारी नगर कार्यालय परिसर में स्थापित है और इस पुस्तकालय के लिए जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री से अवार्ड भी मिल चुका है। प्रभारी पुस्तकालय का कहना है कि उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हीट वेव चलने की आशंका है। कड़ाके की धूप और गर्म हवाओं के मौसम में बच्चे ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि पुस्तकालय में 56 दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाने के लिए छह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ठंडे पानी के इंतजाम न होने की वजह से बच्चे परिसर स्थित हैंडपंप के पानी से ही प्यास बुझाते हैं। जबकि सुगम्य पुस्तकालय को पुरस्कार स्वरूप 20 लाख रुपये की धनराशि इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed