फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Menthol exports from Moradabad district have increased, and preparations are underway to export jaggery abroad.

Moradabad News: मुरादाबाद जिले का मेंथोल निर्यात बढ़ा, अब गुड़ को विदेश भेजने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Menthol exports from Moradabad district have increased, and preparations are underway to export jaggery abroad.
मुरादाबाद। मंडल के संभल, अमरोहा और रामपुर जिलों से तो मेंथा आयल और उससे बने उत्पाद दुनिया के कई देशों में निर्यात होते ही हैं, अब मुरादाबाद में जिले से भी मेंथोल का निर्यात गति पकड़ रहा है। भले ही मुरादाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मेंथा की खेती कम हो रही है लेकिन जिले का निर्यात वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में मेंथा उत्पादों का निर्यात 1.33 करोड़ रुपये बढ़ा है। अब मुरादाबादी गुड़ की मिठास में विदेशों तक भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जनवरी से अगस्त तक संभल जिले से 2846.378 मीट्रिक टन (955.314 करोड़ रुपये), अमरोहा जिले से जनवरी से अक्तूबर-2025 के दौरान 1328.24 मीट्रिक टन (199.78 करोड़ रुपये), इसी अवधि में रामपुर जिले से 3147.266 मीट्रिक टन (433.650 करोड़ रुपये) का मेंथा ऑयल व उससे बने उत्पाद निर्यात किए गए हैं। जबकि मुरादाबाद जिले जनवरी से दिसंबर-2025 में 117.289 मीट्रिक टन का निर्यात हुआ, जिसकी कीमत 15.17 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि जबकि मुरादाबाद जिले में वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 106.13 मीट्रिक टन का निर्यात हुआ था, जिसकी कीमत 13.84 करोड़ रुपये थी। इस तरह 2024 की अपेक्षा 2025 में 31.51 मीट्रिक टन (1.33 करोड़ रुपये) मेंथा व उसके उत्पादों का निर्यात बढ़ा है। यह निर्यात चीन, जापान, यूएसए, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, यूके, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, ताइवान व थाईलैंड आदि देशों में किया गया है।
विज्ञापन




-- मुरादाबादी गुड़ की मिठास विदेशों तक भेजने की तैयारी

- इसी माह आठ से 10 जनवरी तक ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीएल) की ओर से ग्रेटर नोयडा में इंडस फूड-2026 एक्स्पो मार्ट आयोजित किया गया था, जिसमें मुरादाबाद मंडल से बिजनौर के अतुल कुमार चौहान (एपीवी नेचुरल प्रोडक्ट) समेत कुल छह व्यवसायियों को मौका मिला था। इसके साथ ही मुरादाबाद जिले के एक एफपीओ फैमिली फार्मर मुरादाबाद के आर्येद्र बड़गोली ने भी अपना स्टॉल लगाया था। उन्होंने मोटे अनाज से बने खाद्य उत्पादों के साथ साथ तिल वाली गुड़, आचार आदि उत्पाद प्रदर्शित किए थे। जबकि व्यवसायी अतुल कुमार चौहान ने प्राकृतिक शहद का स्टॉल लगाया था। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के मुकुल गुप्ता ने मक्का व दालें, लखनऊ के सुनील सिंह ने फ्रोजेन बेजिटेबिल्स, नोयडा के राजेश यादव ने हरी मिर्च, लौकी, भिंडी आदि ताजा हरी सब्जियां, बुलंद शहर के स्टाल पर डीहाइट्रेडेट फल, सब्जियां और अयोध्या के मोहित तेकरीवाल ने बासमती-कॉमन चावल का स्टाल लगाया था। कृषि विभाग एक्स्पो में लगे स्टॉलों के उत्पादों को मांग पर आधारित निर्यात पर विचार के लिए लिया है। एफपीओ संचालक ने बताया कि गुड़ के उत्पादों के निर्यात के लिए एक कंपनी से एमओयू साइन करने की बात अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

- जिले मेंथोल व उसके अन्य उत्पादों का निर्यात दुनिया के कई देशों में किया जा रहा है, जिसमें वृद्धि दर्ज की गई है। अभी तक जिले से एक ही निर्यातक फर्म है, जो मेंथा व उसके उत्पादों का निर्यात कर रही है, जिले में पांच छह अन्य फर्मे भी हैं, अभी तक उनके उत्पादों की खपत घरेलू बाजार तक सीमित हैं लेकिन उन्हें भी निर्यात से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उम्मीद है कि मुरादाबाद जिले से भी मेंथा का निर्यात बढ़ाया जाएगा।



- आशीष कुमार गुप्ता, ज्येष्ठ कृषि विकास निरीक्षक, मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed