फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mentally weak youth beaten to death, brother-in-law in police custody

यूपी: मानसिक रूप से कमजोर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस हिरासत में बहनोई

Sat, 26 Mar 2022 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Mar 2022 12:28 PM IST
सार

मुरादाबाद में मानसिक रूप से कमजोर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप बहनोई पर लगा है। पुलिस ने बहनोई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Mentally weak youth beaten to death, brother-in-law in police custody
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में शुक्रवार देर रात मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि बहनोई ने युवक को शराब पिलाई और उसकी पिटाई की। जिस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना मझोला थाना इलाके के प्रकाश नगर गली नंबर दो की है। इस मोहल्ले में फर्म कर्मी सुभाषचंद का परिवार रहता है। परिवार में सुभाष की पत्नी सुधा रानी, दो बेटियां ऊर्जा और पूजा हैं, जबकि एक बेटा रजनीश था। बड़ी बेटी ऊर्जा की शादी कुंदनपुर निवासी विपिन विश्नोई के साथ हुई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि रजनीश मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार को सुधा रानी अपने बेटे रजनीश को बड़ी बेटी के घर छोड़कर कहीं आई थी। देर रात उनका दामाद विपिन विश्नोई अपने साले अवनीश को लेकर उसके घर पहुंचा। विपिन ने बताया कि रजनीश ने शराब पी ली है। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि रजनीश नशा नहीं रकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दामाद वापस चला गया। शनिवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने देखा कि रजनीश की मौत हो चुकी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि बहनोई को हिरासत में ले लिया गया है। 


एसएसपी सागर जैन ने बताया कि परिवार के लोगों अपने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि विपिन ने शराब पिलाकर रजनीश की पीट पीट कर हत्या की है। सही पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed