फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   meeting of brick association

सरकारी दरों पर नहीं मिला कोयला तो बंद रहेंगे जिले के सभी ईंट भट्ठे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
meeting of brick association
मुरादाबाद। भवन निर्माण की योजना बना रहे लोगों को अगले सत्र में झटका लग सकता है। अखिल भारतीय ईंट निर्माता महासंघ के आह्वान पर जिले के भट्ठा स्वामियों ने भट्ठे बंद रखने की घोषणा की है। ईंट निर्माताओं का कहना है कि उन्हें सरकारी दरों पर कोयला नहीं मिल रहा है। बाजार भाव पर मिलने वाला कोयला सरकारी दरों से ढाई गुना महंगा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि इस दर पर कोयला खरीदकर भट्ठे चलाए गए तो प्रत्येक भट्ठा स्वामी को पूरे सत्र में तकरीबन 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होगा। सरकारी कार्यों में प्रयोग होने वाली ईंटों पर लागत बढ़ी है। जबकि विक्रय मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जिला भट्ठा एसोसिएशन का कहना है कि कोयले पर जीएसटी दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है। इससे कोयले का रेट 25 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह मूल्य सरकारी रेट से ढाई गुना ज्यादा है। इसके चलते हड़ताल करना मजबूरी बन गया है। पिछले सप्ताह प्रदेशीय ईंट निर्माता समिति का एक प्रतिनिधि मंडल इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। सीएम के निर्देश पर समिति ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से भी मुलाकात की। मंत्री ने समस्या पर विचार विमर्श कर समिति को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed