फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA demolished illegal plotting in 20 bigha area

Moradabad News: 20 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग को एमडीए ने किया ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished illegal plotting in 20 bigha area
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम ने पाकबड़ा क्षेत्र के डींगरपुर रोड स्थित रतनपुर में तीन लोगों द्वारा 20 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एमडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के धंधे में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एमडीए की टीम थाना पाकबड़ा के डींगरपुर रोड स्थित ग्राम रतनपुर में पहुंची। संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि वहां शकील अहमद, यामीन और अनवार द्वारा करीब 20 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग व उसमें हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई में प्राधिकरण के सहायक अभियंता सागर गुप्ता, अवर अभियंता गिरीश पांडेय, तेजवीर सिंह के अलावा प्रवर्तन टीम के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ थाना पाकबड़ा का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed