फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mayor's election is the test before the Lok Sabha: Jitin

मेयर का चुनाव लोकसभा के पहले का इम्तिहान है : जितिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mayor's election is the test before the Lok Sabha: Jitin
मुरादाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। यह चुनाव लोकसभा के पहले का इम्तिहान है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए यह जीत का एक सर्टिफिकेट होगा। भाजपा को चुनाव की रणनीति बनानी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर की ओर से बुद्धि विहार स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता टिकट मांग रहे थे। वे सभी टिकट के दावेदार भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के साथ हैं। मौसम गर्म है, पसीना बहाना है और भाजपा को जिताना है। वोट निकालने की तैयारी करनी है। इसमें पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की ओर से मुरादाबाद में 45000 करोड़ का निवेश आने वाला है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। दिल्ली से 2 घंटे में कोई मुरादाबाद पहुंच जाएगा। इस दौरान महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा कि कार्यक्रमों के तहत घर-घर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को लगना है। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि विनोद अग्रवाल बड़े अंतर से जीत कर महापौर बनेंगे और तीसरी बार इतिहास रचेगें। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि महापौर और सभी पार्षद जीतकर आएंगे तो 2024 का लोकसभा चुनाव हमारे लिए आसान हो जाएगा। सबसे पहले मदालसा शर्मा ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और संचालन श्याम विहारी शर्मा ने किया। इस दौरान गिरीश वर्मा, विशेष गुप्ता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, केके मिश्रा, सतीश अरोड़ा, राजेश रस्तोगी, गिरीश भंडूला, मनोज गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, रितु नारंग, मनोज गुप्ता, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, सोनू शर्मा, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, राखी सैनी, शिखा परमार आदि मौजूद थे।




निर्यातकों ने रखी समस्याएं
जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्यातकों से मुलाकात की। इस दौरान हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल, हाउस टैक्स, सड़कें, विद्युत व्यवस्था और प्रदूषण आदि की समस्याएं रखीं। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता और मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed