फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mayawati says Yogi and modi have to be removed from power in Lok Sabha Elections 2019

मोदी और योगी की जोड़ी को सत्ता से हटाना है : मायावती

Tue, 16 Apr 2019 05:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 05:23 AM IST
सार

-गलत नीतियों के चलते किसान, मजदूर और युवा बेहाल 
-जमीनी हकीकत में एक चौथाई वादा भी पूरा नहीं कर सकें

विज्ञापन
Mayawati says Yogi and modi have to be removed from power in Lok Sabha Elections 2019
मायावती

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि इन दोनों की जोड़ी को सत्ता से हटाना है। देश से मोदी और प्रदेश से योगी को सत्ता से हटाना जरूरी है। 2014 के चुनावी वादों को पूरा करने में पीएम मोदी पूरी तरह विफल रहे हैं। 15 से 20 लाख रुपये अकाउंट में भेजने का वादा भी पूरा नहीं कर सके। गलत नीतियों के चलते किसान, मजदूर और युवा संकट से जूझ रहा है। चौकीदार की नई नाटक बाजी भी उन्हें बचा नहीं पाएगी। 

विज्ञापन


जोया के पास जोई मैदान में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। संवाद शैली में जनसमूह से पूछा कि किसी के अकाउंट में 15-20 लाख रुपये आएं। भीड़ से जवाब आया नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हवा-हवाई घोषणाएं कि हैं। देश की वर्तमान हालात पर चिंतित बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सही और ईमानदार तरीके से काम करना चाहिए। दो से तीन माह में जो भी घोषणा कि हैं उसे पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि सब मिलकर ताकत लगाएं। ताकि जनविरोधी सरकार केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाए। जमीनी हकीकत में एक चौथाई वादा भी पूरा नहीं हो सका है। किसानों की बदहाली दूर नहीं कर सके हैं। कर्जमाफी का लाभ भी नहीं मिल रहा है।


सरकारी सुविधाओं को देने का वादा खोखला साबित हुआ है। सबका साथ सबका विकास का दावा केवल जुमलेबाजी बन गई है। अब लोगों को लुभाने के लिए छह-छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। भाजपा को सत्ता में आने से रोकना जरूरी है। केंद्र में मोदी और यूपी में योगी को सत्ता में नहीं आने देना है। जातिवादी और सांप्रदायिकता को खत्म करने के लिए गठबंधन को वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed