फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maximum 62 objections came from Moradabad tehsil.

Moradabad News: मुरादाबाद तहसील से आईं सबसे ज्यादा 62 आपत्तियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Maximum 62 objections came from Moradabad tehsil.
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्थानीय स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। सबसे अधिक 62 आपत्ति मुरादाबाद तहसील से आई हैं। डीआईओएस का कहना है कि तहसील स्तर पर आपत्तियों का सत्यापन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में कुल 464 विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए इस बार मुरादाबाद में लगभग 79,291 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में इस बार 38,891 विद्यार्थी और हाईस्कूल में 40,400 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परिषद की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इनके लिए बोर्ड की ओर से 107 परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई थी। इस सूची पर जिले में 129 आपत्तियां आई थीं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 34 आपत्ति ठाकुरद्वारा, 16 आपत्ति कांठ, 17 आपत्ति बिलारी और 62 आपत्ति मुरादाबाद तहसील से आई हैं।
विज्ञापन


केंद्र बनाने व हटाने की आपत्ति
बोर्ड द्वारा भेजी सूची में राजकीय हाईस्कूल खदाना में 250 विद्यार्थियों को आवंटित किया है। यहां पर मूलभूत सुविधाएं जैसे फर्नीचर, सीसीटीवी आदि न होने की वजह से केंद्र हटाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इसके अलावा हर साल पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाता था, लेकिन बोर्ड की सूची में इस स्कूल को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसकी वजह से इस विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है। इसके अलावा एक आपत्ति पारकर इंटर कॉलेज की ओर से दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि यहां के 128 विद्यार्थियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज ऊंचागांव मूंढापांडे में केंद्र बनाया है। इन विद्यार्थियों का केंद्र शहर के ही किसी विद्यालय को बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



&&&&&&&&&&&&&
आपत्तियों का सत्यापन करवाया जा रहा है। जिला स्तरीय बैठक में आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को जानकारी दी जाएगी।
डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed