फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   martyr Harsh Funeral with State honor

शहीद हर्ष को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मी और परिजनों की आंखें नम

Tue, 29 Jan 2019 04:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 04:43 AM IST
विज्ञापन
martyr Harsh Funeral with State honor
शहीद हर्ष चौधरी को अंतिम विदाई देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बछरायूं थाना क्षेत्र में गांव इंदरपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली से शहीद हुए हर्ष चौधरी का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन पहुंचा। जहां एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी रमित शर्मा और एसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी। तिरंगे में लिपटे शव को सलामी दी गई। पुलिस लाइन में मौजूद साथी पुलिस कर्मी और परिजनों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


रविवार की रात बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में सत्यापन करने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। गोली सिपाही हर्ष चौधरी को जा लगी थी। घायल हर्ष ने टीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार भी ढेर हो गया था। सोमवार को मुरादाबाद के टीएमयू से पोस्टमार्टम होकर दोपहर दो बजे शव पुलिस लाइन पहुंचा। जहां शहीद हर्ष के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए। शहीद को नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई। भारत माता की जय...और हर्ष चौधरी अमर रहे.. के नारों से पुलिस लाइन गूंज उठा।
विज्ञापन


एडीजी प्रेम प्रकाश ने पुलिस महकमे की ओर से शहीद हर्ष की मां अंजू देवी को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। जबकि डीएम हेमंत कुमार ने सरकार की पत्नी अनामिका को चालीस लाख और माता-पिता को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति पत्र सौंपे। शासन की ओर मिलने वाली आर्थिक सहायता के अलावा जनपद पुलिस ने भी आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। जनपद पुलिस अपना एक दिन का वेतन सिपाही हर्ष चौधरी के परिजनों को देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर की गोली से शहीद हुए हर्ष चौधरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बहन नेहा के गांव में किया गया। सासनी थाना क्षेत्र के गांव सठिया में सोमवार देर शाम हर्ष का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि हर्ष की बहन नेहा के बेटे शिष्ट चौधरी ने दी। एडीजी प्रेम प्रकाश के निर्देश पर अमरोहा से हाथरस तक शहीद का सम्मान दिया गया। रास्ते में पड़के वाले सभी जिलो के सर्किल क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा मुहैया कराते हुए विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed